छठ : आस्था की भीड़ के सामने कोरोना का भय बौना

0
166

-बक्सर के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बक्सर खबर। प्रशासन ने कोविड को देखते हुए एहतियातन चेतावनी जारी की थी। बावजूद इसके छठ का त्योहार मनाने वाले व्रतियों का सैलाब शहर के सभी घाटों पर देखा गया। स्वयं डीएम और एसपी भी निरीक्षण के मौजूद थे। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर नावों पर सवार होकर घाटों पर नजर जमाए हुए थे।

घाट किनारे बनी भगवान भास्कर की प्रतिमा

अपराह्न के चार बजने से पहले ही घाटों पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के साथ बच्चे, नौजवान और त्योहार का आनंद लेने वाले भी मौजूद थे। शहर के रामरेखा घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही। कुछ ऐसा ही नजारा नाथ घाट, सति घाट, सिद्धनाथ घाट और लक्ष्मी नारायण घाट पर भी दिखा।

नाथ घाट पर मौजूद डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार परिवार के संग

वैसे शहर में कुल 16 छोटे-बड़े घाट हैं। जहां व्रत करने वाले अच्छी तादात में दिखे। इसे देखकर कोई नहीं कह सकता था। किसी के अंदर कोविड का भय हो। जो लोग मौजूद थे। उनके अधिकांश के चेहरे पर मास्क भी नहीं था। महिलाओं को छोड़ दे तो युवाओं का भी यही हाल था। चार दिनों का यह त्योहार शनिवार की सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ देने के साथ समाप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here