‌‌‌ बहू से ज्यादा भैस प्यारी, चार के खिलाफ प्राथमिकी  

0
1005

-पीड़िता को घर से निकाला, महिला थाना कर रहा जांच
बक्सर खबर। ससुराल वालों ने नई नवेली बहू के साथ मारपीट की। बात बढ़ी तो उसे अंतत: घर से निकाल दिया गया। इसकी वजह दहेज में भैंस नहीं मिलना बताया जा रहा है। घटना ब्रह्मपुर थाना के भोला डेरा की है। यहां के निवासी राधेलाल राजभर के साथ सीता कुमारी का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। ससुराल वाले उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। उनका आरोप था तुम्हारे पिता और घर वालों ने हमें धोखा दिया। जो कहा वह दिया नहीं। कम से कम एक भैंस दे देते। इसका बात को लेकर उसके साथ मारपीट होने लगी।

अंतत: परेशान सीता 27 मार्च 2024 को ससुराल छोड़ना पड़ा। वह मायके आई तो फिर इस मामले में आपसी समझौते का प्रयास हुआ। लेकिन, बात नहीं बनी। अंतत: सीता के पिता श्रवण राजभर जो कृष्णाब्रह्म थाना के शांति नगर कठार के निवासी हैं। अपनी शिकायत लेकर गुरुवार को महिला थाना पहुंचे। यहां पीड़िता के बयान के आधार पर पति, सास, ससुर व जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस का कहना है, इस मामले में जांच शुरू हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here