हेरिटेज स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान

0
91

किसलय मिश्रा बने साइंस में जिला टॉपर, फिजिक्स में आदित्य रंजन को मिले पूरे 100 अंक                        बक्सर खबर। शहर के समीप अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र किसलय मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आदित्य रंजन ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा वैष्णवी राय ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 80 और 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इनमें अंशु चौरसिया ने 88.2 प्रतिशत, लावण्या मात्या ने 87.4 प्रतिशत, मुस्कान ने 84.4 प्रतिशत, वंदना ने 83.6 प्रतिशत, शुभ केशरी ने 82.4 प्रतिशत, कृष्णा लोहिया ने 82.2 प्रतिशत तथा रुद्र शांडिल्य ने 81.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा कायम रखी। आदित्य रंजन ने फिजिक्स विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं पेंटिंग विषय में भी तीन विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियों से घबराने के बजाय मजबूत इच्छाशक्ति और सही निर्णय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का भी हौसला बढ़ाते हुए निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर बल दिया। प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के संस्कार को दिया। वहीं डॉ. प्रदीप पाठक ने विद्यालय के दिवंगत संस्थापक दिलीप कुमार पाठक के सपनों को साकार करने में विद्यार्थियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here