दवा दुकान में सेंधमारी, नकदी समेत सामान चोरी

0
434

व्यापारियों ने प्रशासन से की सीसीटीवी और पुलिस पेट्रोलिंग की मांग                                                     बक्सर खबर। जिले के नावानगर बाजार में सोमवार को एक दवा दुकान में सेंधमारी कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित विकास मेडिकल हॉल की पिछली दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान से करीब पांच हजार रुपये नगद के अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई।

सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दुकान मालिक द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रशासन से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here