अक्षय तृतीया के लिए बेस्ट गोल्ड रेट स्कीम लॉन्च और पुराने सोने के बदले नए आभूषणों पर मिल रही है विशेष छूट बक्सर खबर। जिले का 36वां स्थापना दिवस मंगलवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और बक्सर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र प्राचीन काल से ही गौरवशाली परंपराओं का केंद्र रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि 26 जून 1539 को चौसा युद्ध हुआ था, जिसमें मुगल सम्राट हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी के बीच निर्णायक युद्ध लड़ा गया था। इसके अलावा, गंगा तट पर स्थित इस क्षेत्र का प्राचीन नाम ‘व्याघ्रसर’ रहा है और यह महर्षि विश्वामित्र के आश्रम के रूप में भी प्रसिद्ध है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने शिक्षा प्राप्त की थी।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी ग्राहकों को बधाई देते हुए विशेष ऑफर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर ग्राहकों को बेहतर मूल्य मिल रहा है। साथ ही, चार लाख या उससे अधिक की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 200 से 600 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट दी जा रही है। हीरे के आभूषणों पर भी 15 से 30 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट उपलब्ध है। उन्होंने ‘ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज’ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राहक किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने आभूषणों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बाजार मूल्य पर एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा, 11 मार्च से 22 अप्रैल तक चल रहे ‘बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर’ के तहत ग्राहकों को बुकिंग और बिलिंग के बीच कम कीमत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर इस योजना का विशेष फायदा उठाया जा सकता है। बुकिंग के लिए केवल 25 प्रतिशत राशि जमा करना आवश्यक है।


































































































