17 को मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस व महावीरी पूजा
बक्सर खबर। 17 मार्च 1991 को बक्सर भोजपुर से अलग होकर जिला बना था। इस वर्ष 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संयोग है इस वर्ष होली के बाद मनने वाला महावीरी पूजा उत्सव भी 17 को मन रहा है। यह मंगलवार को ही मनाया जाता है। होली के ठीक बाद। लेकिन, वर्ष अखाड़ों ने इसकी तिथि दूसरे मंगल को टाल दी थी। इसलिए हमने लिखा है, इस वर्ष हनुमान जी भी मनाएंगे, बक्सर जिले का स्थापना दिवस। वैसे जिला प्रशासन ने जो शेड्यूल डाला है। वह भी नीचे आप देख सकते हैं।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में कल दिनांक 17 मार्च 2026 को आयोजित 36वाँ बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बक्सर जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जो निम्नवत हैः-
1. स्वच्छता कार्यक्रमः- सभी नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर प्रातः 06:00 बजे से।
2. प्रभात फेरी- जिला एवं मुख्यालय (शिक्षा विभाग) प्रातः 06:30 बजे से।
3. माल्यार्पण:- जिला मुख्यालय में स्थित मुख्य प्रतिमा स्थल प्रातः 07:00 बजे से।
4. मनरेगा अंतर्गत निर्मित 108 खेल मैदानों में स्थानीय स्तर पर प्रचलित विभिन्न खेलों का आयोजन- सभी पंचायत खेल मैदान प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक।
5. रक्तदान- सदर अस्पताल बक्सर में अपराह्न 01:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक।
6. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं केक कटिंग- नगर भवन बक्सर में अपराहन 04:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक।


































































































