-बढ़ाया विद्यालय मान व जिले का गौरव
बक्सर खबर। डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बक्सर की मेधावी छात्रा त्रिपर्णा जना ने ऑल इंडिया जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में 99.3 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा दिया है। छात्रा की शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सह प्रक्षेत्र पदाधिकारी वी. आनंद कुमार ने त्रिपर्णा जना को हार्दिक बधाई देते हुए उसकी इस सफलता को उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि त्रिपर्णा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रधानाचार्य महोदय ने त्रिपर्णा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं माता – पिता को भी धन्यवाद दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी। विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने त्रिपर्णा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया। सभी ने विश्वास जताया कि त्रिपर्णा भविष्य में उच्च शिखरों को छुएगी और देश का नाम रोशन करेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा यह सफलता डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बक्सर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। पहले भी यह छात्रा विद्यालय का नाम रोशन करती रही है। विद्यालय परिवार के उसे माता-पिता को भी इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं।
































































































