पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का किया स्वागत बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार को शहर के सिविल लाईन बस्ती के भूमिहार–ब्राह्मण हाई स्कूल के खेल मैदान में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक ओमप्रकाश वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजीव झा उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रचारक अभिषेक भारती मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बस्ती के स्वयंसेवकों ने संचलन गीत की धुन पर अनुशासित पथ संचलन निकाला। यह जुलूस स्कूल मैदान से शुरू होकर सिविल लाईन की गलियों से होता हुआ वापस खेल मैदान में पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा और शस्त्र पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव झा ने कहा कि संगठन ही शक्ति का आधार है। जब संगठन मजबूत होता है, तभी समाज में व्यक्ति निर्माण संभव होता है। मुख्य वक्ता अभिषेक भारती ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि आज संघ विश्वव्यापी संगठन बन चुका है। उन्होंने संघ के पंच प्रण सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार और स्व जागरण पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सौरभ कुमार, अनुभव आनंद, रजनीकांत पांडेय, तेज नारायण ओझा, निशांत उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अमन पाठक, मोहनजी वर्मा, मदन राय, सोनू वर्मा, अवधेश पांडेय, प्रकाश कुमार, सुनील उपाध्याय, तपेश्वर चौबे, आलोक देश पांडेय, रामजी दूबे, दिनेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।