दर्दनाक : घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

1
3525

-एनएच 922 पर पड़री मोड़ के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक सवार युवक को एनएच 922 पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार को दोपहर तीन बजे के लगभग हुई। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर युवक की पहचान तो नहीं हो सकी। लेकिन, कुछ घंटे बाद पुलिस को ज्ञात हुआ युवक का नाम सुधांशु पांडेय था। वह नया भोजपुर के रामनरेश पांडेय का पुत्र था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार दलसागर गांव के समीप एक कब्रिस्तान है। उसी के सामने वह दुर्घटना हुई थी। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। पीछे से आ रहा कोई भारी वाहन उसके सर के ऊपर से गुजर गया था। क्योंकि उसका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था। पहचान होने के उपरांत परिजनों को इसकी सूचना दी गई। वे आए तो शव उन्हें सौंप दिया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here