-वाहन बरामद, व्यापारी परेशान
बक्सर खबर। लाखों रुपये मूल्य का हरा मटर अपराधी लूट ले गए। यह घटना तीन दिन पहले की है। जिस व्यवसायी का माल गया है। वह थाने-थाने दौड़ रहा है। पीड़ित का नाम राजीव रंजन चौहान है जो डुमरांव शहर का रहने वाला है। पूछने पर उसने बताया घटना 16 जनवरी को हुई। सिमरी प्रखंड के बयासी दियारा से 33 कुंतल 11 किलो मटर की खरीद कर पिकअप पर लोड किया गया। वह खेप रात को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। लेकिन, चालक ने बताया नया भोजपुर ओवर ब्रिज के समीप अपराधियों ने पूरा मटर समेत गाड़ी लूट ली।
वहां से कुछ दूर आगे जाने पर कृष्णाब्रह्म के कठार के पास चालक सह वाहन मालिक धनजी यादव को अपराधियों ने उतार दिया। 18 को वाहन जगदीशपुर इलाके से बरामद हो गया। वाहन तो मिल गया लेकिन, व्यापारी लूट गया। वह भोजपुर ओपी, कृष्णाब्रह्म और सिमरी थाने की दौड़ लगा रहा है। ताकि उसे न्याय मिले। सूचना के अनुसार डीएसपी डुमरांव ने उसकी व्यथा सुनी है। सिमरी थाने में लूट की शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है। क्योंकि वाहन वहीं से चला था। पीड़ित व्यवसायी का कहना है। मुझे शक है इसमें वाहन चालक धनजी यादव का ही हाथ है। वह सिमरी थाना के नगपुरा गांव का निवासी है।
































































































