-निकाल लाए छिपाकर रखी देसी बोतले
बक्सर खबर। कोरानसराय के थानाध्यक्ष जुनैद आलम पानी को देखते ही मचल उठते हैं। उनके अंदर खास गुण हैं। पानी के अंदर की चीजें सूंघ लेते हैं। सोमवार को बैठक में शामिल होने बक्सर आ रहे थे। तभी उनको सूचना मिली। बैरियां में कुछ लोगों ने शराब पानी में छिपा रखी है। फिर क्या था, पहुंच गए मौके पर। साथ ही टीम आनाकानी कर रही थी। लेकिन, थानाध्यक्ष ने स्वयं के कपड़े उतार पानी में छलांग लगा दी।

चाट में छीपाकर रखी 38 बोतल शराब ले कर ही बाहर निकले। उससे कुछ दूरी पर फिर वे खेत में जा घूंसे। वहां भी बोरी में छिपाई गई कुल 170 बोतल शराब ले आए। सूचना के अनुसार कुल 208 बोतल देसी शराब मौके से बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 41.6 लीटर है। कुछ दिनों पहले भी इन थानाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ था। वे कड़सर हत्याकांड के आरोपी द्वारा फेंकी गई पिस्तौल बरामद करने पानी में उतर गए थे।


































































































bahoot bada teer maar liye hain .