बक्सर खबर। जिले में आज विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसकी धार्मिक मान्यता बहुत ही व्यापक है। लेकिन, सामान्य भाषा में लोग इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार कहते हैं। ऐसा हमेशा हो, हमारी यही सकारात्मक सोच है। आप पाठकों को विजयदशमी की शुभकामनाएं। हमारे सामने की तस्वीर नव युवक छात्र संघ भरखरा की है।
ग्रामीण इलाकों में मां शक्ति की आराधना का प्रचलन बहुत पुराना है। जिले के लगभग सभी छोटे-बड़े गावों में यह परंपरा चली आ रही है। भले ही इव वर्ष जगह-जगह होने वाली रामलीला का मंचन नहीं हो रहा। अपने शहर में भी इस वर्ष पूजा का आयोजन किया गया है। लेकिन, लॉकडाउन का प्रभाव उस पर देखा जा सकता है। कम खर्च में छोटे पंडाल बनाए गए हैं। सजावट भी कम हुई है। इसकी एक वजह विधानसभा का चुनाव भी है।


































































































