बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी ने प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा दिया है। पिछले दो दिनों से पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार लगातार हेलीकाप्टर से दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने लगभग आधा दर्जन सभाएं की। नवानगर प्रखंड के केवटिया एवं कोरानसराय, दिनारा प्रखंड के भालुनी धाम एवं कोथ, चक्की प्रखंड के परसियां, दुर्गावती प्रखंड के गोरार, राजपुर प्रखंड के सिकठी और दिनारा प्रखंड के भालुनी धाम में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं की। अनिल कुमार ने अपने भाषणों में कहा कि बक्सर की जनता इस बार विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा करने वाली है।
इस तस्वीर को बदलने की जरूरत है। क्षेत्र की जरूरतों को समझ कर काम करने वाले सांसद को चुनने की न कि चुनावी मेढ़कों को, जो सिर्फ चुनाव के वक्त आपसे वोट मांगने आते हैं। अनिल कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अपने सबको मौका दिया। अब खुद देखिये कि जो आपका वोट लेकर गए, उन्होंने आपके लिए कितना काम किया। बक्सर के लिए क्या किया। आपको खुद समझ आ जायेगा। कभी बक्सर धान का कटोरा था, आज धान उपजाने वाले किसान की दुर्दशा हो रही है। अभी वक्त है अपने मन पसंद की सरकार चुनने की। इसलिए आपसे अपील है कि इस बार बक्सर के विकास और भविष्य के लिए हमें अपना समर्थन दें।