बक्सर खबर। डुमरांव के रजडीहां में आज सोमवार को एक शव गाडऩे को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी और दो समुदायों के बीच तक पहुंच गई। पूरा गांव गरम हो उठा। सूचना मिलते ही सरकारी अधिकारी रजडीहां की ओर भागे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह मसला सुलझा।
दरअसल रजडीहां निवासी 95 वर्षीय गफूर मियां का इंतकाल हो गया। उनका शव लेकर घर के लोग दफनाने के लिए पहुंचे लेकिन उस जमीन पर गांव के त्रिलाको पांडेय ने अपना दावा करते हुए शव दफनाने से मना कर दिया। तनाव बढ़ा और पूरा गांव जद में आ गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश कराई तो वहां रास्ता निकला। लिहाजा वहां से कुछ दूरी पर शव दफनाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। इसके बाद मसला सलटा।
































































































