बक्सर खबर : तीस बिहार बटालियन की बक्सर यूनिट कमानडेंट पीएल जयराम को जान से मारने की धमकी मिली है। वह भी किसी एक को नहीं। परिवार के दो सदस्यों को टपकाया जा सकता है। तब जब वे धमकी देने वाले की जानकारी पुलिस को देते हैं। पत्र भेजने वाले ने उनको चेताया है। कमानडेंट को धमकी इस मिली है। क्योंकि वह मौजूदा कार्यालय खाली नहीं करें। फिलहाल एनसीसी का कार्यालय आइटीआई फील्ड के सामने स्थित है।
कुछ दिनों पहले मकान मालिक सह पूर्व पार्षद सुनील यादव के खिलाफ इस मामले में सीओ पीएल जयराम ने केस दर्ज कराया था। तीन दिन पहले यह पत्र डाक के द्वारा एनसीसी कार्यालय को प्राप्त हुआ है। रविवार को इसकी जानकारी मीडिया को मिली। शिकायती आवेदन के साथ धमकी का वह पत्र भी शिकायत कर्ता ने थाने में जमा किया है। जिसमें उनको कार्यालय खाली करने की स्थिति में अंजाम भुगतने को कहा गया है। धमकी देने वाले ने यह भी कहा है। अगर तुम्हारा यहां से तबादला हो गया तब भी तुम या तुम्हारे परिवार का कोई सदस्य इसका शिकार होगा। पुलिस के अनुसार धमकी का पत्र अज्ञात नाम से भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


































































































