शराबी दूल्हा देख, लड़की का शादी ने इनकार

0
8508

बक्सर खबर : शराबी युवक व उसके साथियों को उस समय गहरा झटका लगा। जब शादी के मंडप में लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात मान मनौवल की कोशिश हुई। लेकिन सारे प्रयास बेकार साबित हुए। अंतत: बारात को वापस जाना पड़ा। घटना शुक्रवार रात की है। धनसोई थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव की। रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के थाना सुर्यपुरा, ग्राम डबरियां से बारात आई थी। द्वार पूजा की रस्म के दौरान सबकुछ ठीक-ठाक था। शादी में नाचने गाने वाले मित्रों ने दूल्हे को शराब पिला दी। जब रात के वक्त वह मंडप में गया। अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था।

लड़की भांप गई। मामला कुछ गड़बड़ है। लड़के के पिता को बुलाया गया। पता चला उन लोगों ने भी शराब पी रखी है। अंतत: लड़की ने हिम्मत दिखाई और शादी से मना कर दिया। पूरी रात घराती व बाराती परेशान रहे। लड़की को मनाने का प्रयास किया गया। पर वह अपने निर्णय पर अटल रही। अंतत: दूल्हा बिट्टू व उसके पिता श्रीनिवास राय को निराश हो वापस जाना पड़ा। शनिवार की सुबह जब बारात बगैर दुल्हन के वापस गई तो इसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। कुछ लड़की को समझाने की सलाह दे रहे थे। वहीं गांव की औरतें और सभ्य लोग लड़की के हिम्मत की दाद दे रहे थे। इस बाबत पूछने पर धनसोई पुलिस ने कहा हमारे पास कोई मामला नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here