बक्सर खबर। डुमरांव के नगर भवन में आज सोमवार की दोपहर जनता दरबार का आयोजन हो रहा है। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे वहां पहुंच रहे हैं। वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासनिक सूचना के अनुसार डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी बात रख सकते हैं। क्योंकि इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौगाई, डुमरांव, केसठ और नावानगर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिन्हें लोगों से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए बुलाया गया है।
इसके उपरांत वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके साथ उप विकास आयुक्त व आपदा विभाग के पदाधिकारी होंगे। शाम में जिला मुख्यालय लौटने के बाद जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। अगले दिन 24 को कला भवन बक्सर में बक्सर विधानसभा क्षेत्र का जनता दरबार आयोजित होगा।





























































































