‌‌‌राजनीतिक दलों ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
432

बक्सर खबर : राजनीतिक दलों द्वारा सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। भाजपा, कांग्रेस व जदयू की टीम द्वारा अपने कार्यालय में ध्वज फहरा राष्ट्र वंदना की गयी। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, जदयू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह ने ध्वज फहराया। उनके साथ पार्टी के वरीष्ठ नेता कमलेश सिंह, संजय सिंह वे दल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों में सबसे भव्य समारोह कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया। श्रीचन्द्र मंदिर के समक्ष जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर सदर विधायक संजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय, साधना पांडेय, बजरंगी मिश्रा, सत्येन्द्र ओझा समेत सभी सक्रिय पार्टी नेता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजवंश व अन्य
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजवंश व अन्य

 

जदयू कार्यालय में अध्यक्ष रामव्यास सिंह व अन्य
जदयू कार्यालय में अध्यक्ष रामव्यास सिंह व अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here