ऐ हुई न बात- तिरंगे के लिए चलाया अभियान

0
865

‌‌‌बक्सर खबर : खबर उनकी बननी चाहिए। जो कुछ अलग हटकर काम करते हैं। इन युवाओं को ही देख लिजिए। मंगलवार की सुबह जहां सभी लोग स्वतंत्रता दिवस की खुमारी उतार रहे थे। इन जाबाजों ने सच्चे भारतीय होने का एहसास पूरे शहर को कराया। शहर में टोली बनाकर निकले। जहां भी तिरंगे के टूकड़े अथवा प्लास्टिक झंड़े पड़े देखे। उसे उठाया और उचित स्थान प्रदान किया। इनका अभियान किला मैदान से प्रारंभ हुआ। जहां मुख्य समारोह आयोजित था। नगर भवन, आदर्श नगर थाना, जिला अतिथि गृह, अनुमंडल कार्यालय इन सभी स्थानों पर ध्वज के प्रतिक पड़े थे। इन सभी को जमा किया और सुरक्षित स्थान पर ले गए। सभी को इससे सीख लेनी चाहिए। सड़क अथवा कूड़े कचरे के बीच तिरंगा नहीं फेंके। रष्ट्रीय ध्वज का हमेशा सम्मान करें। सिर्फ एक दिन के लिए सिर्फ दिखावा नहीं करें। इस टीम के नेतृत्व कर्ता सौरभ तिवारी ने बक्सर खबर को बताया कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर यह नजारा दिखा। जो दुखद है। इस नेक कार्य में ओमजी, शेषनाथ तिवारी, शेखर-सुमन, संजीव तिवारी, लारा चौबे, लाला, बलिराम केशरी, गौतम, श्रवण तिवारी आदि ने सहयोग किया।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here