स्टूडेंट फेडरेशन ने मनाया स्थापना दिवस

0
341

बक्सर खबर : आइ इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने अपना इक्कासीवां स्थापना दिवस मनाया। नगर के चरित्रवन में यह समारोह संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक बिमल कुमार सिंह ने की। भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डा: दीपक राय ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के इतिहास की जानकारी दी। सामाजिक, सांस्कृतिक व छात्र हित के लिए आवाज उठाना ही इस संगठन का मुख्य उद्येश्य है। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मशहूर गजल गायक कुमार नयन, कवि वंदना राय व शशांक शेखर ने अपनी रचनाए सुनायी। इस दौरान रवि भूषण ओझा, लक्ष्मी कुमारी, सरिता, अमन, सोनू, गुलशन, लक्की, पियुश, प्रिंस, आयुष्मान, रवि, अजीत, नूतन, शिखा, गुंजन, प्रियंका, काजल, आइशा, अनीशा, विद्या, शम्भु तिवारी, दीपक, ज्योति, पल्लवी, प्रकाश व सुशांत उपस्थित रहे।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here