थम गया पानी , अगले चौबीस घंटे यथावत रहेगी स्थिति

0
561

‌‌‌बक्सर खबर : गंगा के जलस्तर में जारी बढ़ोत्तरी थम गयी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार सुबह छह बजे पानी का लेबल 60रु 5 मीटर था। उसके बाद से पानी यथावत हो गया है। यह स्थिति अगले चौबीस घंटे तक विद्यमान रहेगी। पानी थम गया है इससे राहत मिली है। पर दबाव बना हुआ है। जिसके कारण चिंता की स्थिति बनी रहेगी। सूचना यह भी है कि वाराणसी में प्रति घंटे तीन से चार सेमी पानी कम हो रहा था। पर उसकी गति भी अब धीमी हो गयी है। अर्थात पानी तेजी से कम नहीं होने वाला। इस बीच अधिकारी इलाहाबाद से संपर्क बनाए हुए हैं। वहां पानी का दबाव कितना है। पुराने अनुभवों की अगर चर्चा करें तो पानी का जो लेबल फिलहाल बना हुआ है। वह बक्सर तो नहीं पर आरा व उससे आगे के जिलों के लिए समस्या पैदा करने वाला है। अगले चौबीस घंटे बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अगर पानी कम होना शुरु हुआ तो राहत की खबर है। यही स्थिति रही तो खतरा बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here