शहर में गोलीबारी, मचा हड़कंप

0
9087

बक्सर खबर : शहर के चरित्रवन इलाके में दो जगह गोलीबारी हुई। इस वजह से शहर में दहशत का माहौल है। घटना गुरुवार की शाम आइटीआई मैदान में हुई। सूचना के अनुसार वहां कपीस व कुणाल कंपनी पर कुछ लोगों ने हमला बोला। शायद यह हमला दहशत पैदा करने के लिए था। क्योंकि कई चक्र गोलियां चली पर किसी को नहीं लगी। लेकिन इस घटना से आई टी आई मैदान के आस-पास दहशत पैदा हो गई।

यह वाकया सात बजे के आस-पास हुआ। सूचना पा पुलिस वहां पहुंची। मामले की छानबीन हो रही थी। तभी दूसरी खबर मिली। शहर के एमवी कालेज गेट के पास गोलीबारी हुई है। पता चला कि वहां गुजर रहे गणेश, अजय व हरेन्द्र यादव गिरोह पर कुणाल कंपनी ने गोली चलाई। महज एक घंटे के भीतर दोबारा हुई गोलीबारी से शहर में अफवाहों के कारण दहशत का माहौल कायम हो गया। भागी-भागी पुलिस वहां पहुंची। पता चला कि गणेश गिरोह नया बाजार का है। जिसने पहले कोर्ट में अशोक की हत्या की थी। वहीं दूसरी कंपनी चरित्रवन के कालेज गेट के आस-पास के इलाके में रहती है। इनके बीच आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई है। नगर कोतवाल राघव दयाल ने कहा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोली क्यूं चली, इसका पता लगाया जा रहा है।

बाइक टकराने की वजह से चली गोली
बक्सर : अपराध जगत के सूत्रों ने बताया कि आई टी आई मैदान के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक पर गणेश यादव गिरोह सवार था। दूसरे पर कुणाल कंपनी। गणेश गिरोह ने अपना भाव टाइट करने के लिए गोली चलाई। किसी तरह वहां से दोनों गोल हटा। तभी कुछ देर बाद वे लोग फिर चरित्रवन इलाके में आ धमके। यह देख कुणाल कंपनी ने नहले पर दहला मारने की ठानी और उनके उपर गोली चला दी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here