महिला की मौत- वृद्ध दंपति को जिंदा जलाया ..!

0
1464

बक्सर खबर : इसे हत्या कहें या साजिश। घर में किसी तरह जीवन गुजार रहे सत्तर वर्ष के मोहर यादव व उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी (65) आग से बुरी तरह झुलस गए। यह घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे के लगभग सिमरी थाना के डुमरी गांव में हुयी। गांव के लोग चिख सुन वहां पहुंचे। देखा महिला आंगन में तड़प रही है। वृद्ध खाट पर पड़ा था। वह भी बुरी तरह जला हुआ था। महिला की वहीं मौत हो गयी। वृद्ध को पड़ोसी अस्पताल ले गए। सूचना के अनुसार पिछले एक दशक से इस परिवार में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मोहर यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव की हत्या कर दी गयी थी। दो किशोरियों की कुछ समय अंतराल पर संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। गांव में अफवाह फैली एक ने जहर खा लिया दूसरी जलकर मर गयी। अब घर में बचे दो वृद्ध में से एक की मौत हो गयी। दूसरा अस्पताल में पड़ा है। सत्तर वर्ष की आयु में वह मौत से कितनी देर लड़ पाते हैं। यह उनकी किश्मत जाने। ग्रामीणों ने बताया कि उनका एक पौत्र है। जितेन्द्र यादव जो घर की भयावह स्थिति देख दिल्ली चला गया। वहीं कमाता खाता है। मौके पर पुलिस पहुंची भी नहीं। उसका कहना है हमें किसी ने खबर ही नहीं मिली। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महिला की लाश गंगा में प्रवाहित कर दी गयी। संयोग यह देखिए की एक ही आंगन में दो परिवार रहते हैं। दूसरे पक्ष के लोगों को घटना की भनक ही नहीं लगती है। घटना हो जाती है। आज भी ऐसा हुआ। इस देश में न जाने ऐसा कितने घरों में होता है। पुलिस सांस नहीं लेती। कहीं मारपीट होता है तो दो-दो मुकदमें दर्ज करती है। थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने कहां हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here