मैकेनिक निकला वाहन चोर, बोलेरो के साथ गिरफ्तार

0
2800

बक्सर खबर : जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना में यहां के कुछ मैकेनिक का हाथ है। इस सिलसिले में पुलिस ने बक्सर नगर से एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया। जिसका नाम जैनुदिन है। औद्योगिक थाना के बड़का गांव का रहने वाला मिस्त्री अपराधियों के अंतर प्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह से मिला हुआ है। पुलिस ने इसे शक के आधार नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिस समय वह पकड़ा गया। उसके पास एक बोलेरो में सवार था। जिसका नंबर उत्तर प्रदेश का था। जांच प्रारंभ हुई तो पता चला गाड़ी का नंबर सही है।

जब परिवहन विभाग में दर्ज मालिक के पते पर पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला उसकी गाड़ी घर पर खड़ी है। अगर कोई दूसरा उसकी गाड़ी का नंबर प्रयोग करा है तो वह जरुर फर्जी है। पुलिस का शकपुख्ता हो गया। पूछने पर सिमरी पुलिस ने बताया पिछले माह एक ही रात तीन बोलेरो की चोरी बाजार से हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरु की। पता चला इसी जिले के कुछ मैकेनिक इस चोरी में शामिल हैं। इससे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद है कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इससे मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here