मचा हड़कंप: बारात में चली गोली, युवक घायल

0
7857

बक्सर खबरः शादी के दौरान हुई फायरिंग में बराती पक्ष का युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात 10:00 बजे नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव की है। जब माधो पाण्डेय केे घर पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली वहां भीड में खडे युवक के पैर में जा लगी। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़का पक्ष के लोग घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे । उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार स्थिति खतरे से बाहर है।

युवक की पहचान धीरज पाण्डेय(18) पिता महेन्द्र पाण्डेय गांव खरियांवा थाना वाजीरगंज जिला गया के रूप में हुई। धीरज के अनुसार बरात में शामिल होने लड़के पक्ष की तरफ से यहां आया था। द्वारपूजा के दौरान यह घटना घटी। वही अस्पताल पहुचे वर पक्ष के लोगों का कहना था। हमलोगों के तरफ से कोई हथियार नहीं आया था। द्वार पुजा के दौरान लड़की पक्ष से फायरिंग होने लगी। उसी क्रम में छत पर महिलाओं के होने से फायरिंग करने वाले नीचे की तरफ फायरिंग कर रहे थे। उसी समय एक गोली धीरज के जंघा में जा लगी। उसके हमलोगों ने उसे अस्पताल लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here