बडी बाजार में लगी आग, आठ दुकानें राख

0
3363

बक्सर खबरः आग लगने से लाखों की संपति जल कर राख हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़की बजार की है। सूत्रों के अनुसार आग शनिवार शाम लगभग 5:20 के लगभग भडकी। जिसमें डब्लू बसफोर, मनु तुरहा, पंकज तुरहा, सुनिता देवी, अनीता देवी, बंगाली बसफोर, जयराम बसफोर, गोभी बसफोर समेत आठ लोगों के दुकान सह झोपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गई। एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था।

इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राघव दययल ने की। उन्होने कहा कि घटना के कारणों का पता नही चला है। यह सभी लोग वैसे हैं, जो बाजार की जमीन पर अपनी झोपडी डाल रह रहे हैं। वरीय पदाधिकारियाें को इसकी सूचना दी गई है। उन्हें मदद मुहैया कराई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here