बैठक में छाया धान खरीद व बिजली का मुद्दा

0
507

बक्सर खबर : लंबे अंतराल के बाद बुधवार को समाहरणालय में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष व स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे भी उपस्थित रहे। बैठक प्रारंभ हुई तो सड़कों का विषय उठा। इसमें सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, जीप अध्यक्ष अक्षयबर यादव भी शामिल हुए। सदर विधायक ने धान खरीद और शहर में फाल्स मीटर की रीडिंग का मामला उठाया। डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि धान की खरीद प्रारंभ हो गयी है। 1410 रुपये के अलावा 25 रुपये बोरे का भी किसानों को दिया जा रहा है। उनके इस जवाब से जन प्रतिनिधि संतुष्ट नहीं दिखे। अलबत्ता यह उम्मीद जतायी गयी कि हो सकता है खरीद का असर आने वाले दिनों में दिखे। बात चली तो बक्सर के पर्यटन क्षेत्र बात भी सदर विधायक ने उठायी। जिसमें अध्यक्ष अश्विनी चौबे ने कहा कि इसके लिए वे भी प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व जब आरा में प्रधानमंत्री का आगमन हुआ था। तब उन्होंने बक्सर को श्रीराम सर्किट से जोडऩे का अश्वासन दिया था। अब यह जिला उस योजना से जुड़ भी गया है। साथ ही सांसद व विधायक ने नया बाजार प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र को पुराने सदर अस्पताल में सीफ्ट करने की बात कही। जिसका प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेजने पर सहमति बनी।

बैठक में शामिल सदर विधायक व ब्रहमपुर विधायक
बैठक में शामिल सदर विधायक व ब्रहमपुर विधायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here