प्रशासन ने जब्त की तीन नाव, हुई नोक-झोक

0
1594

बक्सर खबर : छठ के दौरान गंगा में नौका विहार पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह आदेश प्रभावी हो गया है। रविवार की सुबह गंगा में नाव लेकर निकले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी नाव भी जब्त कर ली गयी। निरीक्षण पर निकली सीओ अनीता भारती और राघव दयाल ने यह नजारा देखा। सति घाट के पास यह नावें देखी गयी। प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्रवाई का स्थानीय घाट पर मौजूद लोगों ने विरोध किया। गरीब लोग हैं इनके खिलाफ कार्रवाई न करें। लेकिन, वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना मातहतों के लिए संभव नहीं था। इस वजह से उन्हें जब्त कर लिया गया। नगर कोतवाल ने कहा यह गिरफ्तारी जेल भेजने के लिए नहीं वरन आदेश के अनुपालन के लिए हुयी है। अगर इन्हें छोड़ा गया तो दूसरे लोग भी ऐसी हिमाकत करेंगे। इस लिए इन्हें छूट नहीं दी जा सकती।

नोक-झोक करते स्थानीय लोग
नोक-झोक करते स्थानीय लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here