देश विरोधी नारों पर फूंका सीएम का पुतला

0
780

बक्सर खबरः पटना में भारत विरोधी लगाये गये नारों खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एबीवीपी द्वारा डुमरांव थाना के गेट पर पुतला फुंका गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, नीतीश, लालू, राहुल हाय, हाय के नारे लगे। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर भोजपुर के विभाग संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने किया। एबीवीपी ने आरोप लगाते हुये कहा कि शुक्रवार को पटना कारगिल चैक पर पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया ओवैसी और जाकिर नाइक के समर्थन में निकाली रैली देश विरोधी नारे के नारे लगे जो नीतीश कुमार के सह पर लगा है। श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में देश बिरोधी कार्यक्रम करने व आंतबादियों का सेफ जोन बन गया है। मुख्यमंत्री इशरत जहां को बेटी कहते है। देशद्रोही कन्हैया कुमार को गले लगाते है। याशीन भटकल यही से गिरफ्तार हुआ। नीतीश कुमार, लालु प्रसाद, राहुल गांधी मनसा स्पष्ट है कि वो देश बिद्रोही ताकतों का मौन समर्थन देर है। नही तो अब तक देश बिरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए थी। जो अबतक नही हुयी। छात्र नेता दीपक कुमार यादव ने कहा कि मुख्य मंत्री की चुपी यह बताने के लिए काफी है कि आने वाले समय में बिहार आतंकियो व आइएसआई का गढ़ होगा। या फिर खुद जाकर हाथ मिला ले। नीतीश जी ओझी और गिरा हुआ राजनित बंद करो। नही तो हम बिहार को देशद्रोहियो के हाथों में बिहार को जाने नही देगे। पुतला दहन कार्यक्रम में संटू मित्रा, अभिषेक प्रसाद, नीरज सिंह, विट्टू राय, दीपक कुमार, नरेश, गोलू, संतोष दूबे सहित दर्जनों एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here