दुष्कर्मी ने कि किशोरी की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

0
2490

बक्सर खबर : पड़ोस में रहने वाले मनचले युवक ने चौदह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस क्रम में वह बच्ची गिर पड़ी। सर में इतनी गहरी चोट लगी कि वह बेहोश हो गयी। इसी अवस्था में बीस वर्षीय युवक अनूप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची होश में नहीं आयी तो वे उसे डाक्टर के पास भी ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह बात सुन अभियुक्त उसे पुन: उसी स्थान पर ले गया। जहां झाडिय़ों के बीच दुष्कर्म किया था। लाश को वहीं झाड़ी में छिपा भाग गया। यह खुलासा दस अक्टूबर को ब्रह्मपुर थाना के कुआवन गांव में हुई चौदह वर्षीय बच्ची की हत्या केस का है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस लोमहर्षक घटना की निंदा करते हुए डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह ने कहा कि घटना के दिन बच्ची का शव परिजनों की तलाश के बाद मिला था। घर वालों ने लोकलाज के डर से पूरी बात सबको नहीं बतायी थी। नवरात्रि के दिन ही लड़की अपने घर से सुबह-सुबह दूध लेने गयी थी। गांव की गली में सुनसान देख अनूप ने उसे जबरन पकड़ा। वह गिर पड़ी, सर पक्की नाल से जा टकराया। उसकी बेहोशी की हालत का अभियुक्त ने लाभ उठाया। मनमानी करने के बाद वह अपने चाचा की मदद से बाइक पर बैठा डाक्टर के यहां ले गया। यह युवक पीडि़त परिवार को पड़ोसी ही है। पिता के घर नहीं होने पर वह अक्सर इनके यहां आता जाता रहता था। पहले से ही इसकी बुरी नियत उस पर थी। अभियुक्त ने इस आरोप को स्वीकार किया है। घटना का त्वरित अनुसंधान करने के लिए डीएसपी ने ब्रह्मपुर इंस्पेक्टर दयानंद सिंह की प्रशंसा की। मुकदमा अज्ञात के खिलाफ था। जिसे हल करना बड़ी चुनौती थी।दयानंद सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हो गयी है। मौत की वजह सर में चोट लगना बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here