जेल के कक्षपाल को मारी गोली

0
3456

बक्सर खबर : जेल के कक्षपाल को किसी ने गोली मार दी है। उनका उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की स्थिति खतरे से बाहर है। ऐसा अस्पताल के सूत्रों ने बताया। घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के आस-पास की है।

सूत्रों ने बताया कि पुराना जेल में उनकी ड्यूटी है। वहां से साइकिल द्वारा अपने आवास जा रहे थे। उनका डेरा केन्द्रीय कारा परिसर में है। नाथ मंदिर वाली नहर के पास उनको लगा कमर में जोर से किसी ने काटा हो। आगे बढ़कर देखा तो खून बह रहा था। जल्दी-जल्दी घर भागे। परिजनों ने जब उनकी हालत देखी तो सदर अस्पताल ले गए। उनका हाल जानने के लिए नगर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रही है। गोली किसने और क्यूं मारी अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here