चोर को पकड़ पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

0
1309

बक्सर खबर: चोरी के नियत से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा किया पुलिस के हवाले। मामला मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई दलित बस्ती का है। जहां शनिवार देर रात 10:30 बजे एक युवक घर में घुस गया। अवाज होते घरवालों ने पकड़ लिया। हो हल्ला हुआ जिसके बाद कुछ लोगों नें उस लड़के की जमकर पिटाई की जिसमें लड़के की पैर टूटने की सूचना है। इसके बाद शुकर राम ने पुलिस को फोन कर घटना की सुचना दी। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने पहुंच लड़के को थाने लाये। युवक की पहचान नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव निवासी पप्पु अंसारी के रूप में हुआ है। जो चौगाई में अपने मामा के यहां आया था। वही सुत्रों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़का अपनी प्रेमिका से कई बार मिलते देखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here