गिरधर बरांव से प्राचीन भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी

0
735

बक्सर खबरः पिछले एक सप्ताह से जिले चोरों का कहर इस कदर जारी है कि इंसान तो इंसान भगवान को भी नही छोड़ रहे है। इसी क्रम को बढ़ाते हुये चोरों द्वारा गिरधर बरांव से माखन चोर भगवान कृष्ण की मूर्ति ले उड़े। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रविवार रात की है। जब लोग सोमवार सुबह मंदिर की सफाई के लिये पहुंचे तो गेट खुला देख हैरान रह गये अन्दर गये तो भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब मिली। उसके बाद मठ में चोरी की सुचना सोनबर्षा ओपी दी। आनन फानन में थानाध्यक्ष विनय सिंह पहुंचे और वरीय अधिकारियों को दी। डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह ने पहुंच ग्रामीणों से पूछताछ की। स्थानीय निवासी व पंचायत समिति सदस्य श्री राम सिंह ने बताया कि मठ का निर्माण लगभग सौ साल पहले पंडित केशव मिश्र द्वारा करायी गयी थी। काले पत्थर की भगवान कृष्ण और सफेद पत्थर की राधे जी मूर्ति थी। उसमें से चोरों द्वारा भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गयी है। जिसकी बजार में लाखों की किमत बताया जा रहा है। जिले में एक सप्ताह के अन्दर यह मुर्ति चोरी की दुसरी घटना है। इसके पुर्व 30 दिसम्बर को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुक्रवलियां गांव से राम-जानकी की मूर्ति चोरी गयी थी। जिसमें पुलिस अभी सुराग की तलाश में थी। तब तक चोरों द्वारा दुसरी घटना को अंजाम दे नयी चुनौती पेश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here