आग से झुलस पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

0
1092

बक्सर खबर : आजीवन साथ-साथ रहे और मरे भी तो एक ही साथ। हालाकि मौत दुखदायी रही। पर संग जीने मरने का रिश्ता कायम रहा। यह दुर्घटना ब्रह्मपुर थाना के बलुआ गांव की है। जतन मल्लाह (90) और उनकी पत्नी मुनेश्वरी देवी (82) अपने घर से थोड़ी दूर एक झोपड़ी में रहते थे। उनका अपना भरा पूरा परिवार है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के बाद खाना खा दोनों सो गए। ठंड के कारण उन लोगों ने अपनी पलानी में बोरसी (मिट्टी की अंगेठी) सुलगा रखी थी। तभी रात दो बजे के लगभग मुनेश्वरी देवी की तेज आवाज घर वालों ने सूनी। आग लग गयी है। घर वाले जगे बाहर आए तो देखा पुरी झोपड़ी धधक रही थी। किसी तरह आग को बुझाया गया। दोनों पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे हुए थे। पहले जतन मल्लाह ने दम तोड़ा उसके कुछ ही मिनट बाद मुनेश्वरी देवी ने। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों का दल पहुंचा। बीडीओ श्रीभगवान झा और सीओ श्रीभगवान सिंह ने तत्काल पांच हजार रुपये की सहायता उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मुखिया ने भी बतौर सहायता छह हजार रुपये दिए। घटना की खबर पा ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव भी दुखी परिवार से मिलने पहुंचे। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here