अकेली ममता ने दिला दी टीम को जीत

0
345

बक्सर खबर : राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को किला मैदान में खेला गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जमा हुए। बेतिया और सिवान के बीच खिताबी मुकाबला था। दोनों टीम का प्रदर्शन इतना बेहतर था कि देखने वाले भी दंग रह गए। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी तरफ से दम लगा रहे थे। पर कोई भी गोल नहीं दाग सका। अंतत: ट्राई ब्रेकर से खेल का परिणाम निकाला गया। पहला मौका सिवान की टीम को मिला। एक-एक चार गोल दागे गए। पर गोलकी ममता ने उनके सभी प्रयास असफल कर दिए। वहीं बेतिया की खिलाड़ी सोनी, पिंकी व निर्मला ने तीन सफल गोल दाग दिए। गोलकी ममता की वजह से बेतियां की टीम 3-0 से मैच जीत गयी। उन्हें बेस्ट 22 खिलाड़ी का पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा सिवान की अमृता को बेस्ट 11 का पुरस्कार मिला। सिवान की टीम भले ही फाइनल मैच हार गयी। लेकिन सात नंबर की जर्सी पहनने वाली अर्चना व तारा खातून ने पुरी प्रतियोगिता के दौरान जो बेहतर प्रदर्शन किया। उसे जिले के खेल प्रेमी हमेशा याद करेंगे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक संजय तिवारी, बिहार फुटबाल संघ से सचिव इम्तियाज हुसैन व उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इन लोगों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here