युवक को गोली मार लूट ली बाइक

0
3193

-घायल गंभीर हाल में डुमरांव से रेफर
बक्सर खबर। बाइक से जा रहे हिमांशु सिंह (32) को अपराधियों ने बीच राह में रोक लिया। बाइक लूटने के प्रयास में उनके द्वारा चलाई गोली से युवक बुरी तरह घायल हो गया। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक लेकर फरार हो गए। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के खरहाटांड डेरा के पास हुई है। जो रेवटियां-रेहियां मार्ग पर स्थित है।

पुलिस से पूछने पर ज्ञात हुआ। युवक ब्रह्मपुर थाना के गरहथा गांव का निवासी है। गोली पेट के पास लगी है। ऐसी सूचना मिल रही है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी। जो तीन बाइकों पर सवार थे। फिलहाल घायल युवक बोल पा रहा है। उसे उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल से रेफर किया गया है। यह घटना रात नौ बजे के लगभग हुई। फिलहाल यही सूचना मिल पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here