पांडेयपट्टी में युवक की हत्या, एक दिन पहले हुआ था विवाद

0
4255

बक्सर खबर। पांडेयपट्टी में युवक की हत्या हो गई है। सूचना के अनुसार मृतक का नाम कन्हैया यादव है। उम्र लगभग 35 वर्ष हैं। इसके पिता शिवनाथ यादव का पूर्व में ही निधन हो चुका है। सूत्रों ने बताया आज शाम सवा सात बजे के लगभग यह गांव से बाहर स्कामिनी माई मंदिर के पास गया था। जहां दो अपराधी पहुंचे और उसे गोली मार दी। हालाकि गोली जांघ में लगी थी। उसे बचाया जा सकता था। लेकिन आधे घंटे तक वहां पड़ा रहा। उसे अस्पताल ले जाया गया। बहुत खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया शुक्रवार को उसका विवाद पड़ोस के ही रहने वाले धीरज कमकर के साथ हुआ था। कुछ राउंड गोली भी चली थी। तब यह बात किसी ने पुलिस तक नहीं पहुंचाई। आज उसकी हत्या हो गई। जिसमें धीरज का नाम सामने आ रहा है। लेकिन, फिलहाल कोई बोलने को तैयार नहीं है। अपराध जगत के सूत्रों ने बताया धीरज आपराधिक चरित्र का युवक है। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
कन्हैया परिवार में था अकेला
बक्सर खबर। सूत्रों ने बताया कि कन्हैया यादव घर में अकेला युवक था। उसके पिता का पहले निधन हो चुका है। एक माह पहले चाचा बिजली के कारण मौत के शिकार हो गए थे। अब घर में उसकी पत्नी, मां और छोटा भाई बचा है। इस लिए किसी ने भय के मारे शुक्रवार की घटना में कोई शिकायत नहीं की। हालाकि विवाद हुआ तो मारपीट व गोली चलने की वारदात को पूरा गांव जानता था। लेकिन न तो स्थानीय लोगों ने न ही वहां के चौकीदार ने पुलिस को इसकी इत्तला दी। जिसका परिणाम आज इस रुप में सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here