‌‌बिजली के खंभे ने तीन को पहुंचाया अस्पताल, बाइक पर चार युवक कर रहे थे सवारी

0
687

बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड में शुक्रवार को तीन युवक घायल हो गए। एक को तो इंतनी गंभीर चोट लगी कि उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। क्योंकि उसका पांव टूट गया था। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों से शुक्रवार की रात प्राप्त हुई। सूत्रों ने बताया कि संतोष चौहान गंभीर रुप से घायल था। वह इटाढ़ी के हरपुर गांव का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार चार युवक एक बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बिजली का खंभा सड़क पर रखा था। बाइक की गति तेज थी। सारे के सारे सड़क पर ढेर हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए रात नौ बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। चौथे का पता तो नहीं चला। पर वहां शैलेश चौहान और मनोज चौहान का उपचार चल रहा था। दुर्घटना का जिक्र करते हुए लोगों ने बताया कि दुर्घटना के दो कारण थे। एक बाइक पर चार लोगों का सवार होना। तथा सड़क पर रास्ते किनारे बिजली के खंभे का रखा होना। यह समस्या आजकल आम है। क्योंकि बिजली विभाग के लोग आजकल सड़क पर हर जगह खंभे गाड़ रहे हैं। अथवा उन्हें जगह-जगह छोड़ रखा है। जो लोगों के लिए मुसिबत बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here