बक्सर खबर। पशुओं का मांस बेचने के आरोप में आज रविवार को एक युवक कोरानसराय में गिरफ्तार किया गया। हुआ कुछ यूं की स्थानीय लोगों ने बोरे में मांस लेकर बेचने पहुंचे युवक फिरोज कुरैशी को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि सुमित गुप्ता को दी गई। इस बीच स्थानीय लोगों को वहां जमावड़ा लग गया। सबका कहना था यह पहले भी पकड़ा जा चुका है। लेकिन, पुलिस ने इसे छोड़ दिया।
हंगामा बढ़ता देख मुखिया प्रतिनिधि ने उसे तत्काल थाने पहुंचाया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है। वह मांस किस जानवर का है। इसकी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इस सिलसिले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है। वह डुमरांव से सटे नया भोजपुर गांव का रहने वाला है। मौके पर जमा ग्रामीणों ने बताया कि उसे पहले सभी ऐसा करने से मना किया गया था।