पांडेयपट्टी हत्याकांड में तीन नामजद, ‌‌‌आरोपियों की तलाश जारी

0
2174

बक्सर खबर। शहर से सटे पांडेयपट्टी में शनिवार की शाम हुई कन्हैया यादव की हत्या में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। मुफस्सिल थाने की पुलिस के अनुसार मृतक की मां हेमन्ता देवी के बयान पर आज रविवार को मामला दर्ज हुआ। उसी गांव के रहने वाले धीरज कमकर, मो अरमान और संजीत कुशवाहा का नाम इसमें आया है।

यह तीनों आपराधिक चरित्र के युवक हैं। ऐसा पुलिस का कहना है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। धीरज हाल ही में जेल से बाहर आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पूर्व से भी वह हत्या के मामले का आरोपी है। उन सबको शक था कि कन्हैया उन लोगों की खिलाफत करता है। जिसको लेकर शुक्रवार को गांव में विवाद हुआ था। उसके अगले दिन यह हत्या हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here