राजपुर में पैक्स चुनाव के तीन पर्चे रद्द

0
1184

– राजपुर के वर्तमान अध्यक्ष का नामांकन भी खारीज
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव का नामांकन करने वाले तीन लोगों का पर्चा जांच के दौरान रद्द हो गया है। इसमें राजपुर पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह का नाम भी शामिल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुसार उन्हें सहकारी बैंक ने एनओसी में बकाए का जिक्र किया है। इस वजह से उनका पर्चा रद्द किया गया है।

वैसे राजपुर प्रखंड क्षेत्र में 19 पैक्स का चुनाव होना है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 91 लोगों ने नामांकन किया था। एक रद्द हो जाने के बाद अध्यक्ष पद के लिए 79 पुरूष व 11 महिला उम्मीदवार मैदान में शेष हैं। वहीं सदस्य पद हेतु 262 लोगों ने नामांकन किया था। उनमें भी दो का पर्चा रद्द हुआ है। इस तरह 260 लोग मैदान में है। इन सभी को 6 दिसम्बर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here