शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर, लोगों में उबाल

0
831

बक्सर खबर। देश पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत से आहत है। क्योंकि उनके उपर कायराना हमला किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने आज समाज के हर वर्ग के लोग शहीद स्मारक कवलदह पहुंचे। सबने वहां कैंडल जला परमात्मा से प्रार्थना की। घायलों के स्वस्थ्य होने के लिए दुआ मांगी। वहीं जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। जिला मुख्यालय से लेकर सिमरी और डुमरांव तक में विरोध की आग जलती दिखी।

कवलदह में जदयू, भाजपा, आंदोलन संगठन के अनेक लोग नजर आए। जिसमें जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह से लेकर आंदोलन के अजय मिश्रा व संदीप ठाकुर, भाजपा के प्रधान सभी आगे-आगे थे। वहीं दूसरी तरफ अन्य सामाजिक संगठनों ने भी कैंडल जला शांति मार्च निकाला। इसमें कुमार नयन, रामजी सिंह व शिक्षक संघ के लोग नजर आए।

सिमरी में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने की बात कही। डुमरांव के राजगढ़ चौक के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडा जला अपना आक्रोश व्यक्त किया। इन सभी कार्यक्रमों की झलक आप तस्वीर में देख सकते हैं।
देखे वीडियो :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here