संजीत की सहायता के लिए आगे आए समाज के हर वर्ग के लोग

0
699

बक्सर खबर। पत्रकार संजीत उपाध्याय के लिए आयोजित सहायता सह श्रद्धांजलि सभा में हर वर्ग का सहयोग मिला। गोयल धर्मशाला में आज रविवार को आयोजित सादे समारोह में संत राजा राम बाबा, वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर वर्मा, राम एकबाल ठाकुर व सदर एसडीओ के के उपाध्याय ने श्रद्धासुमन अर्पित कर औपचारिक शुभारंभ किया। जिले के सभी पत्रकारों, समाजसेवी, शिक्षक, व्यवसायी, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से 95 हजार रुपये की सहायता राशि एकत्र हुई। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों ने दी।

बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने बताया पांच हजार रुपये इसमें मिलाकर दिवंगत साथी के पुत्र के नाम से जमा किया जाएगा। जिसे वह भविष्य में बालिग होने पर निकाल सके। सोमवार को एक शिष्ट मंडल संघ के संरक्षक बबलु उपाध्याय के नेतृत्व में दिवंगत साथी के परिजनों से मिलेगा। आवश्यकता अनुरुप उन्हें भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। आयोजन की सफलता के लिए समाजसेवी रामजी सिंह, अमित मिश्रा आदि ने भरपुर सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में शामिल समाजसेवी व पत्रकार

चार विद्यालयों ने संजीत के पुत्र को शिक्षा देने का रखा प्रस्ताव
बक्सर खबर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत राजाराम जी ने कहा सीताराम विवाह आश्रम में स्कूल चलता है। वहां दिवंगत पत्रकार के पुत्र का दाखिला करा सकते हैं। उसकी शिक्षा पूरी होने का तक का सारा खर्च आश्रम वहन करेगा। वहीं डुमरांव से बक्सर पहुंचे शिक्षाविद डा. रमेश सिंह ने कहा मेरे विद्यालय संत जान सेकेन्ड्री स्कूल में वह बच्चा दसवीं तक नि: शुल्क शिक्षा ले सकता है। इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास चलने वाले ग्लोबल विजडम स्कूल के निदेशक प्रकाश पांडेय व बिक्रमगंज में चलने वाले आवासीय विद्यालय के प्रबंधन ने बच्चे की पूरी शिक्ष देने का भरोसा दिलाया है। पाठकों को ज्ञात हो कि संजीत अपने पीछे लगभग छह वर्ष के इकलौते पुत्र को छोड़ गए हैं।

संजीत को श्रद्धांजलि देते सदर विधायक

हमें करनी चाहिए भरपुर मदद : एसडीओ
बक्सर खबर। सहायता कार्यक्रम तय समय दोपहर 12 बजे प्रारंभ हो गया। वहां पहुंचे सदर एसडीओ के के उपाध्याय ने कहा हमें ऐसे मौकों पर खुलकर मदद करनी चाहिए। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज यहां हम एकत्र हुए हैं। लेकिन, यह जरुरी नहीं कि यह अंतिम प्रयास हो। इसके बाद हमारे स्तर से भी सहायता संग्रह का प्रयास किया जाएगा। समाज के ऐसे बहुत लोग हैं। जो जरुरत मंद लोगों की मदद करना चाहते हैं। वैसे लोगों से संपर्क किया जा सकता है। यह बात सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने भी कहीं। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की।

-शोक व्यक्त करते शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष

कार्यक्रम में सबका मिला सहयोग, पत्रकारों ने दिया धन्यवाद
बक्सर खबर। सहायता कार्यक्रम में हर वर्ग, राजनीतिक दल, समाजसेवी और पत्रकारों का सराहनीय सहयोग मिला। जिले के दूर-दराज के प्रखंड़ों से पत्रकार साथी यहां पहुंचे। सबने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। वहीं सामाजिक व राजनीतिक लोगों में साहित्यकार डा. दीपक राय, भाजपा के शंभु नाथ पांडेय, परशुराम चतुर्वेदी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, ओम प्रकाश भुवन, भरत प्रधान, जदयू के डा. विनोद सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, नप उपाध्यक्ष बबन सिंह, मीना जी, नन्हें श्रीवास्तव, नियमतुल्ला फरिदी रालोसपा, लता श्रीवास्तव, गोपाल जी, अंकित ओझा, शिक्षक रामबिहारी सिंह, राजीव कुमार ओझा, राजीव रंजन सिंह, रोहित कुमार उपाध्याय, रंजीत श्रीवास्तव, हैदर अली, विमल कुमार सिंह, आशुतोष दुबे, सुनील कुमार, पिंटू सिंघानियां, कमल बिहारी सिंह, चन्दन चौबे, अर्जुन कुमार, माइकल पांडेय, अरुण उपाध्याय, भरत सिंह राजद, नंद कुमार तिवारी, अनिल उपाध्याय, राजेश चौबे, डा. आरके तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अखिलेश कुमार, दिनेश ओझा, विजय आनंद जोशी, राजा पहवा, अनुराग पांडेय, ओमजी यादव, कुमार विजय, कौशलेन्द्र शर्मा, सोनू कुंवर, विक्रमा दित्य, संजय सिंह राठौर, डा. एसके सिंह, विकाश ओझा, अरुण गुप्ता, विनोद पांडेय, रामदयाल प्रसाद, रवि कुमार, सुमित यादव, बरुना से सर्वजीत, राजीव कुमार राम औद्योगिक प्रभारी, जितेन्द्र कुमार मुफस्सिल, डा. मनोज यादव, बंशी सिंह समेत जिले के सभी पत्रकार शामिल हुए। (खबर बहुत बड़ी हो जाने के कारण पत्रकार साथियों का नाम नहीं दे पा रहे हैं। इसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here