नहीं रहे सदरे आलम, जदयू ने जताया शोक

0
719

बक्सर खबर। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सदरे आलम का इंतकाल हो गया है। वे वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ थे। नगर से सटे सारिमपुर में उनका निवास था। जदयू नेताओं ने उनके दिवंगत होने पर शोक जताते हुए कहा वे पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

शोक व्यक्त करने वालों में जदयू के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, डा विनोद कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, प्रवक्ता श्याम वर्मा, विक्रांत कुमार, विमलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश सिंह, अनिरूद्ध तिवारी, कृष्णबिहारी सिंह, अमरजीत सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा आदि ने शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here