रुपये व बाइक लूटने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

0
1553

बक्सर खबर। बाइक व रुपये लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कामयाबी मुफस्सिल थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान मिली। इनके पास से लूट की मोटर साइकिल व एक लोडेड पिस्तौल बरामद हुई है। इन तीनों को मंगलवार के दिन पुलिस ने मीडिया के सामने उपस्थित किया। जिनके नाम सुजीत कुमार पुत्र मनोज कुमार ग्राम चौसा, राजेश श्रीवास्तव पुत्र स्व. कमलदेव श्रीवास्तव, रोहित कुमार पुत्र ददन प्रसाद (दोनों निवासी नया बाजार ) हैं।

अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने बताया तीन दिन पहले अर्जुन सिंह की बाइक अपराधियों ने लूट ली थी। घटना के दिन वे कामाख्या मंदिर उत्तर प्रदेश से दर्शन कर अपने गांव मुफस्सिल थाना के चुन्नी लौट रहे थे। बनारपुर के पास चौसा-रामगढ़ मार्ग पर तीन अपराधियों ने असलहे के जोर पर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद उनकी तलाश हो रही थी। इसी दौरान दो दिन पहले बक्सर नगर में गैस वेंडर को लूट लिया गया।

add

पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में सुजीत पकड़ा गया। जिसके पास से यूएस लिखी पिस्तौल मिली। उनके पास से अर्जुन सिंह की लूटी बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया इन तीनों ने इससे पहले भी चौसा में 50 हजार की लूट एवं टिकट वेंडर से 2 लाख 69 हजार की लूट को अंजाम दिया है। इसके साथ ही इनके तार दो दिन पहले वीर कुंवर सिंह कालोनी में गैस वेंडर से हुई लूट से भी जुड़े हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी सतीश कुमार व मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here