‌‌‌जनकपुर पहुंची राम बारात, आज संपन्न होगा विवाह महोत्सव

0
285

बक्सर खबर। राम विवाह महोत्सव, जिले से लोग सीय-पीय मिलन महोत्सव भी कहते हैं। आज रविवार को रात्रि वेला में यह विवाह संपन्न होगा। शनिवार को बक्सर की लीला में भगवान की बारात निकली। जिसका लोगों ने भव्य स्वागत किया। पचास वर्षो से यह महोत्सव इस नगर में मनाया जा रहा है। जिसकी महिमा का बखान करना। चंद शब्दो में संभव नहीं। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें। शादी से एक दिन पहले शहर में बारात निकलती है।

विश्राम करते बारात में शामिल देवी-देवता

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू शामिल होते हैं। उसका पड़ाव कुछ देर के लिए चरित्रवन स्थित एमवी कालेज परिसर में होता है। क्योंकि यहां खाकी बाबा का आश्रम हुआ करता था। जो बक्सर के संत श्रीमन नारायण जी के गुरू और इस विवाह उत्सव की शुरूआत करने के लिए संत थे। वहीं सभी बाराती थोड़ी देर के लिए विश्राम करते हैं। फिर नगर भ्रमण के उपरांत यह नया बाजार आश्रम जाकर समाप्त हो जाती है। यहां तस्वीरों में आप उसकी कुछ झलकियां देख सकते हैं। वैसे पूरा आश्रम सजधज कर राम विवाह के लिए तैयार है। रात्रि आठ बजे से ही यह उत्सव प्रारंभ हो जाता है। जो सुबह चार बजे तक चलता रहता है।

बारात में संत-महात्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here