बक्सर के राजीव रंजन बने झारखंड के महाधिवक्ता

0
2609

बक्सर खबर। जिले के योगियां गांव निवासी राजीव रंजन मिश्रा झारखंड के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। इसकी अधिसूचना राज्यपाल महोदय के आदेश के आलोक में आज शुक्रवार को जारी हुई। पूर्व महाधिवक्ता के पद से त्यागपत्र दिए जाने के बाद उन्हें अगले आदेश तक इस पद पर मनोनित किया गया है।

सूत्रों ने बताया वे उच्च न्यायालय रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पांच वर्षो से झारखंड बार कौंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं। सरकार ने इस पद के लिए उन्हें योग्य मानते हुए नई जिम्मेवारी देने की सिफारिश की थी। यह खबर जब आज शुक्रवार को बक्सर पहुंची तो यहां के लोगों ने उनके मनोनयन पर प्रशंनता व्यक्त की। उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here