आशीष का हत्यारा गिरफ्तार, फिरौती के लिए हुआ था अपहरण

0
9132

बक्सर खबर। डुमरांव के रहने वाले आशीष का अपरण फिरौती के लिए हुआ था। जिन लोगों ने उसे अगवा किया। उनकी संख्या पांच-छह के लगभग थी। घटना का मुख्य मास्टर माइंड छोटन यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा पुलिस का दावा है। उसने ही आशीष की हत्या की है। घटना सात अगस्त की है। जब डुमरांव टेक्सटाइल कॉलोनी में रहने वाला आठवीं कक्षा का छात्र अपने दो दोस्तों के साथ बाजार गया था। जिनकी पहचान सीसी टीवी फुटेज से पहले हुई थी। उसके बाद से ही छोटन यादव की तलाश पुलिस कर रही थी। मौजूदा काल डिटेल के आधार पर पुलिस उसके बारे में साक्ष्य जमा करती रही। जब यह तय हो गया कि उसी ने फोन के द्वारा फिरौती मांगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डुमरांव डीएसपी kk singh ने बताया कि आशीष को छोटन अपने साथ उस सुनसान मकान तक ले गया था। घर के अंदर बने रसोई घर में उसे रोक कर रखा गया। जब वहां से आशीष भागने लगा तो इन लोगों ने उसे मार दिया। पुलिस के अनुसार छोटन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं। छोटन वैसे तो मूल रुप से नचाप गांव का निवासी है। लेकिन, डुमरांव की टेक्सटाइल कॉलोनी में आशीष के घर के पास ही रहता है। पुलिस को उसके उपर शुरू से शक था। लेकिन, साक्ष्य के अभाव में उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था। लेकिन, घटना के वक्त उसका फोन आशीष के साथ था। जहां से हत्या की कड़ी जुड़ी है। जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही सबके सामने करेगी। क्योंकि इस घटना में आशीष के पिता ने जो सवाल खड़े किए हैं। उनका जवाब मिलना भी जरुरी है।
आशीष के अपहरण के बारे में जानने के लिए क्लिक करें-:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here