शांति का संदेश सुनने आए पति की मौत, पत्नी घायल

1
1170

बक्सर खबर : चौसा में रविवार को नेपाल से आए राजलाल यादव (55) की मौत हो गई। उनकी पत्नी देव कुमारी देवी घायल हो गई। दुर्घटना रविवार की दोपहर चौसा रेलवे स्टेशन पर हुई। दोनों लोग ट्रेन पकडऩे के लिए चौसा स्टेशन पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। दोनों तरफ प्लेटफार्म पर बहुत भीड़ थी। तभी ट्रैक से गुजर रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस आई तो लोगों में आपा-धापी शुरू हो गई। भीड़ के कारण राजलाल गिर पड़े।

ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पत्नी देव कुमारी देवी भी घायल हैं। रेल पुलिस के अनुसार यह दोनों नेपाल के धनुषा से यहां आए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। कुछ और लोग भी वहां से आए हैं। वही शव को लेकर यहां से एंबुलेंस द्वारा नेपाल जाएंगे। ऐसा साथ के लोगों ने बताया। घटना के बाद लोगों में दुख व्याप्त है। इस तरह के मांगलिक आयोजन में ऐसा हादसा सबके लिए दुख के समान है।

1 COMMENT

  1. शांति का संदेश जीवन में अशांति ला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here