नशीला पदार्थ खिला यात्री को लूटा

0
520
बक्सर खबर: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों बार-बार सावधान किए जाने के बाद भी नशाखुरानी गिरोह यात्रियों को अपना शिकार बनाने में कामयाब हो ही जाता है। सोमवार की सुबह डुमरांव स्टेशन पर बेहोशी के हालत एक युवक को उतारा गया। बेहोशी की हालत में  9:45  बजे जीआरपी ने देखा। स्टेशन प्रवंधक को सूचना दी। बेहोश यात्री सूचना पाकर यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पहुंचे। जीआरपी के साथ मिलकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। हलांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक युवक बेहोश था। डाक्टरों  की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
हेरिटेज विज्ञापन
पंजाब का रहने वाला है युवक 
बक्सर : यात्री समिति के अध्यक्ष राजीव ने बताया युवक के पास से जो टिकट बरामद हुआ है वह जेनरल टिकट है। दुर्गापुर(पश्चिम बंगाल) सं पंजाब फगवाड़ा स्टेशन का है। लगता है कि 3005 हावड़ा अमृतसर मेल(पंजाब मेल) में नशा का शिकार बना लूट लिया गया। युवक की पहचान अधार कार्ड के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह जिला के जगतपुर के हरजिनदर सिंह(31) पिता बलजीत सिंह के रूप में हुई। उसके पास एक नम्बर मिला जिसपर पर फोन करने पर पता चला कि वह दुर्गापुर में नौकरी करता था। वहां से लौटने के क्रम में उसे ट्रेन में ही नशाखुरानी के सदस्यों ने शिकार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here